नर्मदा के बारे में निराले तथ्य


1. नर्मदा नदी को रेवा भी कहा जाता है।

2. नर्मदा नदी अमरकंटक स्थित नर्मदा कुंड से निकलती है।

3. नर्मदा नदी अरब सागर में खंभात की खाड़ी में जकार मिलती है।

4. नर्मदा नदी विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला के मध्य की दरार घाटी में बहती है।

5. धूपगढ़ (1,350 मीटर), पचमढ़ी के पास नर्मदा घाटी का उच्चतम पर्वत है।

6.नर्मदा नदी को मध्य प्रदेश और गुजरात की जीवन रेखा भी कहा जाता है।

7.महान गणितज्ञ और भूगोलवेत्ता क्लॉडियस टॉलेमी ने भी नर्मदा का उल्लेख किया हे, वह इसे नामदस कहते थे

8. नर्मदा नदी की कुल लंबी 1,312 किमी है।

9. नर्मदा नदी को परम्परागत रूप से उत्तर तथा दक्षिण भारत की मध्य की रेखा भी माना जाता रहा है।

10. जल संग्रह की क्षमता में भारत का सबसे बड़ा बांध इंदिरा सागर बांध नर्मदा नदी पर पुनासा (खंडवा जिला) में बना हुआ है।

11. मत्स्य पुराण के अनुसार नर्मदा नदी के सभी किनारे पवित्र है।

12. एक कथा के अनुसार नर्मदा नदी की उपज तपस्या में ध्यानमग्न शिवजी के पसीने से हुई है,इसलिए नर्मदा को शिव की पुत्री भी कहा जाता है।

13. नर्मदा नदी के नदी तल में प्राकृतिक शिवलिंग भी पाए जाते है।

14. नर्मदा नदी के समीप अनेक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है।, जिनमे अमरकंटक जिसे तीर्थराज कहा जाता हे, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महेश्वर, चौसठ योगिनी मंदिर, भृगु ऋषि मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर आदि प्रमुख है।

15. धुआ धार जलप्रपात तथा भेदा घाट नर्मदा के किनारे स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

16. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान जिसे रुडयार्ड किपलिंग ने अपनी प्रसिद्ध रचना द जंगल बुक में स्पष्ट रूप से वर्णित किया है। और सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान भी नर्मदा के किनारे स्थित है।

17. तवा नर्मदा की सबसे बड़ी सहायक नदी है।, इसकी लंबाई 172 किमी है।


UnixTechWorld मुख्य वेब पेज पर जाएं

Comments

Popular posts from this blog

मुंबई के अनदेखे पहलू

जाने महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र के बारे में

जाने हिमालय के विषय में अनोखी बाते