जाने हिमालय के विषय में अनोखी बाते



1. हिमालय पर्वत श्रृंखला में माउंट एवेरेस्ट जो की विश्व का जमीनी सतह का सबसे ऊँचा पर्वत है सम्मिलित है, इसकी ऊंचाई 8,848.86 मीटर है

2. माउंट एवरेस्ट का नाम ब्रिटिश सर्वेक्षक और भूगोलवेत्ता सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर रखा गया है, हालांकि वो खुद ऐसा नहीं चाहते थे

3. तेनजिंग नोर्गे और एडमंड हिलेरी ने 1953 में एवरेस्ट की पहली चढ़ाई की

4. अभी तक ज्ञात जानकारी के अनुसार विश्व में 108 पर्वत 7200 मीटर या उस से ऊँचे है, इनमे से 100 अकेले हिमालय में है

5. हिमालय में 15000 से भी अधिक ग्लेशियर है, ये ग्लेशियर ताजे पानी के बहुत बड़े स्रोत है . इसमें गंगोत्री और यमनोत्री शामिल हैं

6. हिमालय की ऊँचाई में पैंगोंग त्सो झील, तिलिचो झील, रारा झील, भृगु झील, मणिमहेश झील स्थिर है,पैंगोंग त्सो झील इन सब में सबसे बड़ी है

7. हिमालय से गंगा, यमुना, सिंधु, ब्रह्मपुत्र, सतलुज, ब्यास, रावी, झेलम, चिनाब आदि अनेक प्रमुख नदिया निकलती है

8. पुराणों के अवसर भगवान शिव का निवास स्थान हिमालय के कैलाश पर्वत पर है, इसी के पास हिंदुओं के लिए पवित्र माने जाने वाले कैलाश मानसरोवर झील भी है

9. रेड पांडा नमक जीव का प्राकृतिक निवास हिमालय है

10. दंत कथाओ के अनुसर यति नामक विशाल जीव, जिस कुछ लोग हिम मानव भी कहते हैं हिमालय में पाया जाता है, हालांकि आज तक इसका कोई मजबूत प्रमाण नहीं मिला है

11. हिमालय पर्वत श्रृंखला पांच देशों में फैली हुई है, ये पांच देश है, भारत, नेपाल, भूटान, चीन और पाकिस्तान

UnixTechWorld मुख्य वेब पेज पर जाएं

Comments